प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बुधवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी और सभी के सुख, शांति व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखते हुए कहा, “गणेश चतुर्थी की ढेरों शुभकामनाएँ। यह पर्व आस्था और भक्ति का प्रतीक है। मैं भगवान गणपति से प्रार्थना करता हूँ कि वे सभी भक्तों के जीवन में खुशियाँ, शांति और स्वास्थ्य लेकर आएं। गणपति बप्पा मोरया!”
गणेश चतुर्थी पूरे देश में हर्ष और उल्लास के साथ मनाई जाती है। इस दिन विघ्नहर्ता और बुद्धि के देवता श्री गणेश जी के जन्म का उत्सव मनाया जाता है। परंपरा है कि किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है।
Also Read: Ukraine Seeks India’s Help to End War with Russia